फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुंगेशपुर ड्रेन का घट रहा जलस्तर, छोटूराम नगर के हालात बदतर से बदतर

Tue, 16 Sep 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : छोटूराम नगर में भरा पानी और ईंटों पर बैठे बच्चे। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मुंगेशपुर ड्रेन का पानी लगातार घट रहा है। इससे प्रभावित तीन कॉलोनियों में से दो को राहत मिली है लेकिन छोटूराम नगर की हालत अब भी बद से बदतर है। गंदा पानी गलियों में जमा है। उसमें मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। विवेकांनद नगर और धर्म विहार में कॉलोनी में जलस्तर कम होने लगा है। तीन फीट पानी के बाद अब कॉलोनियों में पानी का स्तर एक से डेढ़ फीट तक आ गया है। धीरे-धीरे पानी की निकासी हो रही है। तीनों कॉलोनियों में पानी की निकासी के लिए 10 पंप सेट और ट्रैक्टर लगाए हुए हैं। आने वाले सप्ताह में पानी की निकासी हो जाएगी। वहीं छोटूराम नगर में प्रवासियों की मदद के लिए शहरवासी लगातार जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

विवेकानंद नगर निवासी अमित कुमार, रविंद्र शर्मा, प्रीतम सिंह, सुनील कुमार ने बताया कि कॉलोनी में मुंगेशपुर ड्रेन का पानी भरे हुए 20 दिन बीत गए हैं। अब जाकर पानी मामूली तौर पर कम हो रहा है। इससे उन्हें राहत मिल रही है।
धर्म विहार कॉलोनी से भी पानी कम होना शुरू हो गया है। छोटूराम नगर निवासी वीरेंद्र कुमार, मोनू, संदीप पांडे, विकास मिश्रा ने बताया कि मुंगेशपुर ड्रेन का पानी कम होने से उन्हें मामूली रूप से राहत मिलने की संभावना नजर आने लगी है। अभी पानी की निकासी जल्द संभव नहीं है। जब तक ड्रेन का पानी कम से कम दो से तीन फीट कम नहीं हो जाता तब तक उनकी कॉलोनी से पानी की निकासी नहीं हो सकती।
विज्ञापन

इस का कारण उनकी कॉलोनी का लेवल काफी नीचा है और पानी काफी मात्रा में भरा हुआ है। जब तक ड्रेन का पानी स्पीड में फ्लो नहीं होगा तब तक इस पानी की निकासी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां पर पानी की निकासी के लिए भी पंप सेट लगाने की जरूरत है।

बाढ़ प्रभावित लोगों की कर रहे मदद
बाढ़ के पानी से सबसे ज्यादा प्रभावित छोटूराम नगर के लोग हुए हैं। यहां ज्यादातर प्रवासी हैं और आसपास की फैक्टरियों में काम करके अपने परिवार का पेट भरते थे। 20 दिनों से काफी संख्या में लोग अपने काम पर नहीं जा रहे हैं। ऐसे में घरों में खाने-पीने का सामान भी शहर की सामाजिक संस्थाएं और सामाजिक लोग ही दे पा रहे हैं। शहरवासी भरपूर तरीके लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं।



-
मुंगेशपुर ड्रेन से पानी की निकासी होने लगी है। आने वाले दिनों में पानी तीव्र गति से निकलेगा तो विवेकानंद नगर, छोटूराम नगर और धर्म विहार कॉलोनी से पानी की निकासी भी तेजी से होगी। इसके बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। पानी की निकासी के लिए पंप सेट और ट्रैक्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


-नसीब कुमार, एसडीएम, बहादुरगढ़।






-

-फोटो 52 : छोटूराम नगर में भरा पानी और ईंटों पर बैठे बच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें