फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों को साइबर क्राइम व यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
28jjrp02- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव डीघल में विद्या​र्थियों को जागरूक करते पुलिस कर् - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बेरी। थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक राकेश कुमार ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव डीघल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, महिला विरुद्ध अपराध, डायल 112 सेवा, नशा मुक्ति व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। विद्यार्थी इंटरनेट, सोशल मीडिया व ऑनलाइन लेनदेन का उपयोग करते समय सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की शिकायत तुरंत cybercrime.gov.in पोर्टल या नजदीकी पुलिस थाने में करें।
उन्होंने कहा कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में डायल 112 या 181 महिला हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करें। विद्यार्थियों को अपने जीवन में नशामुक्त रहकर पढ़ाई, खेल और संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग समय-समय पर नशा मुक्ति और सामाजिक सुधार से जुड़ी मुहिम चलाता है जिनका उद्देश्य युवाओं को सही दिशा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें