फोटो 66 : छठ महापर्व पर सैनिक नगर पूजा घाट पर सूर्य को अर्घ्य देते हुए नगर पार्षद व समाजसेवी ड
बहादुरगढ़। सैनिक नगर के पास से गुजर रही माइनर पर बने पूजा घाट पर बिहार नवयुवक पूर्वांचल संघ की ओर से छठ महापर्व उत्साह के साथ मनाया। इस घाट को नगर पार्षद व समाजसेविका डॉ. नीना सतपाल राठी ने विशेष तौर पर तैयार करवाया। उन्होंने माइनर में उतरकर पूर्वांचलवासियों के साथ ही अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। आयोजन समिति पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यातिथि नीना राठी का फूल मालाओं व शॉल भेंट कर सम्मान किया। नीना राठी ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ का हिंदू धर्म में अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि इस पर्व में अस्ताचल व उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने की भी प्राचीन परंपरा चलती आ रही है।