फोटो नंबर 71 : आईटीआई जहांगीरपुर एवं राजकीय महाविद्यालय बादली के प्लेसमेंट सेल के बीच इंटरएक्टि
बादली। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत पंडित जागीराम राजकीय आईटीआई जहांगीरपुर के विद्यार्थियों ने राजकीय महाविद्यालय बादली का दौरा किया। समूह अनुदेशक देवेंद्र शर्मा, अनुदेशक प्रदीप कुमार और अनुदेशक प्रतीक के नेतृत्व में 27 छात्र कॉलेज पहुंचे। इस दौरान एक इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सत्र में विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी अवसरों, कौशल विकास और उच्च शिक्षा के विभिन्न आयामों पर जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य आईटीआई विद्यार्थियों और महाविद्यालय के छात्रों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान कर उन्हें भविष्य के करियर अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का संचालन और प्रबंधन प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. पूनम चौधरी, डॉ. विजय सिंह, संदीप व मंजीत कुमार ने किया।