-फोटो 53 : योगेश कथूनिया अपने परिवार के साथ। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। राजकीय रेलवे पुलिस की ओर से बुधवार को स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने यात्रियों को साइबर क्राइम, जहरखुरानी और रेल यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। यह अभियान जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान सब इंस्पेक्टर कुलदीप, हेड कॉन्स्टेबल पिंकी और अशोक कुमार ने यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया कि किस प्रकार साइबर अपराधी फोन कॉल, व्हाट्स एप मैसेज या फर्जी लिंक के माध्यम से ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने यात्रियों को सलाह दी कि अज्ञात कॉल्स या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश ने कहा कि रेलवे लाइन पार करना दंडनीय अपराध है।