17jjrp19- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दूबलधन की छात्राए कॉलेज में स्टाफ के साथ। स्रोत
बेरी। गांव दुबलधन में स्थित राजकीय महाविद्यालय में दूबलधन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने प्राचार्य मनीषा हुड्डा के मार्गदर्शन में एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कर्मवीर गुलिया ने कहा कि आज का युग स्किल डेवलपमेंट का युग है।
जिस व्यक्ति के पास कार्य करने की दक्षता और हुनर होता है, वही जीवन की दौड़ में सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी युग है, इसलिए कंप्यूटर का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है। अधिकतर कार्य अब पेपरलेस होकर ऑनलाइन होते जा रहे हैं।
डॉ. कर्मवीर गुलिया ने छात्राओं को महाविद्यालय में संचालित विभिन्न वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. आशीष, संस्कृत विभाग से सुनीता कादयान, हिन्दी विभाग से मुन्नी मौजूद रहे।