-फोटो 53 : जागरूक रैली निकालती स्वयंसेविकाएं। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशा, लैंगिक भेदभाव, भ्रूण हत्या, भ्रष्टाचार आदि के प्रति जागरूक करना था। इसमें स्वयंसेविकाओं ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से लोगाें को जागरूक किया। शिविर की शुरुआत प्रातकालीन एनएसएस गीत व योगाभ्यास से हुई। मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ की प्राचार्य डॉ. अलका गुलाटी रहीं। जागरूकता रैली को मुख्यातिथि डॉ. अलका गुलाटी, प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा व एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अन्नू शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तनु ने एकल नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति दी व नेहा ने गीत गाकर देश भक्ति का प्रचार किया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनु, द्वितीय स्थान दीपिका व प्रिया दलाई, तृतीय स्थान पर रहीं।