17jjrp13- बाल महोत्सव के समापन पर संवाद भवन में विद्यार्थियों को सम्मानित करती मुख्यातिथि व अ
झज्जर। चार दिवसीय बाल महोत्सव-2025 का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि जिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष स्वप्निल मोहिनी पाटिल ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। बच्चों की परफॉर्मेंस देखकर संदेश दिया कि बच्चों में इसी प्रकार का जुनून होना चाहिए और जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों को दीपावली प्रदूषण रहित मनाने के लिए प्रेरित किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेंद्र मलिक ने बताया कि जिला स्तर पर समूह नृत्य, एकल नृत्य, एकल क्लासिकल, क्वीज, समूह गान, एकल गान में प्रथम और द्वितीय आने वाली टीमें मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी।
फैंसी ड्रेस, क्ले मॉडलिंग, दीया मोमबत्ती सजावट, कार्ड मेकिंग, स्केचिंग, पोस्टर मेकिंग, भाषण, थाली पूजन/कलश सजावट, मनोरंजक खेल, रंगोली, हस्तलेखन और सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में इवेंटवार और ग्रुपवार प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमें सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इसकी सूचना संबंधित स्कूलों को मेल व दूरभाष से भेजी जाएगी।