फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेटस सिंबल के लिए फिजूल खर्च नही करें विद्यार्थी : दीपक

Tue, 20 Feb 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में सात दिवसीय शिविर के दौरान उप​स्थित ​शिक्षक व छा
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम और द्वितीय इकाई के सात दिवसीय शिविर के तहत छठे दिन सोमवार को कई गतिविधियां आयोजित की गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी और विकास सुहाग के मार्गदर्शन में देव कॉलोनी और शहीदी पार्क कॉलोनी में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। वाणिज्य प्राध्यापक दीपक कुमार ने पर्सनल फाइनेंस के बारे में विस्तार व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि अधिकतर विद्यार्थियों की आमदनी का साधन केवल छात्रवृत्ति है। विद्यार्थियों को अपने आई-कार्ड का हर जगह उपयोग करना चाहिए क्योंकि कंपनियां हर तरह की खरीद या सब्सक्रिप्शन पर छूट देती हैं। हमेशा सामान्य खाते की जगह छात्र खाता खुलवाना चाहिए क्योंकि उसमें न्यूनतम राशि रखने की जरूरत नहीं होती।
उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को अपने खर्च को विवेकपूर्ण ढंग से नियंत्रित करने की सलाह दी और खरीद को भी आवश्यकता के अनुसार नियंत्रित करने को कहा। उन्होंने कहा कि दिखावे और स्टेटस सिंबल के चक्कर में विद्यार्थी अपने पैसे बर्बाद न करें और खर्चे में कटौती करें। उन्होंने निवेश के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसी से प्रभावित हुए बिना अपनी रुचि के अनुसार निवेश करना चाहिए और सभी जरूरी वैधानिक आवश्यकताओं को पूरा करना चाहिए। उन्होंने एजुकेशन लोन के बारे में बताया कि इससे बेहतर विकल्प इनकम शेयर बेसिस पर लोन लेने का है। महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय की फैशन अनुदेशिका जगवंती ने स्वयंसेवकों को फैशन डिजाइनिंग की मूलभूत जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने चादर और सूट आदि कपड़ों पर फेब्रिक पेंटिंग के बारे में अवगत कराया और स्वयंसेवकों को इसका अभ्यास भी करवाया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए कौशल विकसित करना अनिवार्य है ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर स्वरोजगार शुरू किया जा सके। उन्होंने फेब्रिक कलर, ब्रश, थ्रेड वर्क, फेब्रिक क्वालिटी, सांचा इत्यादि के बारे में भी बताया। स्वयंसेवकों ने यातायात सुरक्षा के लिए जागरूकता रैली निकाली और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर परिचर्चा भी आयोजित की। इसके माध्यम से सभी स्वयंसेवकों को इस अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें