फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेले के दौरान छात्राओं ने सजाए स्टॉल

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा में आयोजित दिवाली मेले म
विज्ञापन
सोनीपत। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा में शुक्रवार को दिवाली मेले का आयोजन किया गया। प्राचार्य अनिल गोयल के नेतृत्व में आयोजित मेले का उद्घाटन मेयर राजीव जैन ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों और स्टॉल के माध्यम से अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मेले में विद्यार्थियों की ओर से आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी, फूड स्टॉल, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट स्टॉल, फन गेम्स, मेहंदी स्टॉल और रेडक्रॉस जागरूकता स्टॉल लगाए गए। इसके अलावा हरियाणवी नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली बनाकर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप दिया। इस दौरान विधायक निखिल मदान, धर्मजागरण प्रांत से आदित्य रोहिल्ला, सुनीता गर्ग भी पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें