फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: क्रिसमस से पहले झालर व लाइटों से सजे बाजार

विज्ञापन
फोटो 52: क्रिसमस को लेकर सजा बाजार। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बाजारों में क्रिसमस की रौनक नजर आने लगी है। दुकानों पर सेंटा क्लॉज की ड्रेस, टोपी, दाढ़ी, बेल्ट, क्रिसमस ट्री, झालर, लाइटों और आकर्षक सजावटी सामान की ढेरों वैरायटी उपलब्ध हो गई हैं। दुकानदारों के अनुसार क्रिसमस सजावट से जुड़ी सामग्री की कीमतें 10 रुपए से शुरू होकर अलग-अलग बजट में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

बच्चों के लिए रंग-बिरंगे मास्क, घंटियां, सितारे और छोटे क्रिसमस ट्री लोगों को खूब लुभा रहे हैं। इसके साथ ही क्रिसमस स्पेशल स्टेशनरी भी बाजार में आ चुकी है। सेंटा, स्नोमैन और क्रिसमस थीम पर बनी कॉपियां, पेंसिल, रबर, स्केच पेन और ग्रीटिंग कार्ड बच्चों की पहली पसंद बने हुए हैं।
स्टेशनरी विक्रेता सुरेश गर्ग व सुमित बंसल का कहना है कि स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए इस बार स्टेशनरी की मांग पहले से ज्यादा है। स्कूलों में भी क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कैरोल सिंगिंग, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बच्चों की रिहर्सल चल रही है।
विज्ञापन

क्रिसमस पर ज्यादा बिक्री की उम्मीद
दुकानदारों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे क्रिसमस नजदीक आएगा बाजार में भीड़ और बिक्री दोनों बढ़ेंगी। क्रिसमस पार्टी के मैरी क्रिसमस वाले गॉगल्स और सेंटा वाले हेयरबैंड खासे पसंद किए जा रहे है। इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए सेंटा वाला रिस्ट बैंड भी है। इनकी कीमत 30 से 60 रुपए के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें