20jjrp07- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी में योगाभ्यास करते विद्यार्थी। स्रोत-प्रचार विभा
बेरी। आयुष विभाग और हरियाणा आयोग के संयुक्त तत्वाधान में योग और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए सूर्य नमस्कार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
योगाचार्य गीता कादयान ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, भ्रमरी प्राणायाम और ध्यान आदि का योगाभ्यास कराया। जिला योग समन्वयक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि यह अभियान जिले के प्रत्येक गांव, स्कूल, विश्वविद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों तक फैलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमित योग एवं सूर्य नमस्कार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। संवाद