फोटो 82: बहादुरगढ़ क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी व मौजूद अधिकारी। स
बहादुरगढ़। उपमंडल प्रशासन बहादुरगढ़ ने केएमपी एक्सप्रेस-वे पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। यह अभियान एचएसआईआईडीसी के कार्यकारी अभियंता और पुलिस विभाग की टीम ने चलाया।
अभियान के दौरान केएमपी एक्सप्रेस-वे के आसपास सड़क किनारे किए गए अस्थायी निर्माण, अवैध ढांचे और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण को हटवाया गया। प्रशासन का मानना है कि ऐसे अतिक्रमण न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करते हैं बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का भी बड़ा कारण बनते हैं। इस मौके पर एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच (आईएएस) ने मौके का निरीक्षण किया।
निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। एसडीएम ने आमजन से भी अपील की कि वे सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण जैसे की होटल, ढाबा, सहित अतिक्रमण की श्रेणी से जुड़े कार्य न करें।