25jjrp06- पुलिस लाइन में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड़
झज्जर। पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में पुलिस स्मृति दिवस से लेकर राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्तूबर) तक के कार्यक्रमों की शृंखला के तहत शनिवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
खेलों में क्रिकेट, फुटबॉल, दौड़ आदि कई खेल शामिल किए गए। प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना को विकसित करना था। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज वालिया ने कहा कि खेल जीवन में शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी समान रुचि रखनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और जोश देखने योग्य रहा। विजेता विद्यार्थियों को आगामी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।