25jjrp09-कबलाना के सरकारी स्कूल में बच्चों को योग की जानकारी देते योगाचार्य। स्रोत-आयोजक
झज्जर। गांव कबलाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग ने निशुल्क योग-प्राणायाम शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य अजय खोखर ने की। कार्यक्रम में चरित्र निर्माण, शिक्षा का महत्व, प्रकृति संरक्षण, मातृ-पितृ सेवा, देशभक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी। योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग ने कहा कि राष्ट्र का धन बैंकों में नहीं विद्यालयों में है। अज्ञानता व दुर्बलता राष्ट्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। आचार्य ने कहा कि हम सब मां सरस्वती के परिवार के सदस्य हैं। इस अवसर पर शिक्षक सौरभ मेहंदिया, नीलम देवी, सुनील कुमार, अतर सिंह, प्रवीण कुमारी, सुनील कुमारी, सुभाष पीटीआई, नीलम रानी, जयपाल शास्त्री, अमित वशिष्ठ, सुनील कोड़ान उपस्थित रहे।