माछरौली। सुरक्षित बचपन अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माछरौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल और सिविल जज जूनियर डिवीजन नीलम झांझरिया ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, 2012, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह रोकथाम और चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में चुप न रहें और अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें। इस दौरान क्विज और किट्स प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। अधिवक्ता सविता ने विद्यार्थियों को जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।