फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: थाईलैंड में चांद सिंह अहलावत ने जीते तीन स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गांव डीघल निवासी मास्टर चांद सिंह अहलावत ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें को गोल्डमैन की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। 25 से 30 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 85 प्लस आयु वर्ग की शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया।
वर्तमान में रोहतक के लक्ष्मी नगर में रह रहे चांद सिंह अहलावत ने तीनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उम्र के इस पड़ाव पर भी खेल के प्रति उनका जुनून और नियमित अभ्यास युवाओं के लिए प्रेरणा बना हुआ है।
विज्ञापन

चांद सिंह ने बताया कि इससे पहले चेन्नई में आयोजित 46वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी उन्होंने इन तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते थे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई है।
प्रतियोगिता के समापन पर एसबीकेएफ के अध्यक्ष पंकज गावले ने उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि से न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे भारत देश को गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें