फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिलास्तरीय युवा रेडक्रॉस शिविर में छात्र राहत को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान

Mon, 02 Mar 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
01jjrp02- राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के छात्र राहत को सम्मानित करते अ​धिकारी। स्रोत-कॉलेज
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के छात्र राहत को जिलास्तरीय युवा रेडक्रॉस सोसाइटी झज्जर की ओर से सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत किया गया है। शिविर का आयोजन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा झज्जर की तरफ से 24 से 28 फरवरी तक वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ में किया गया।
विज्ञापन

शिविर में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के छात्र राहत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का सम्मान प्राप्त किया। महाविद्यालय के युवा परामर्शदाता डॉ. नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में छात्र राहत, शेखर, ईश्वरलोक एवं मनीष ने शिविर में भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।
शिविर के दौरान प्राथमिक उपचार, रक्तदान जागरूकता, स्वास्थ्य सेवाएं, आपदा प्रबंधन तथा सामाजिक सेवा से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविर निदेशक नमिता कुमारी नगराधीश एवं सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी झज्जर ने प्रमाण-पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतबीर सिंह एवं प्रशासनिक प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें