ज्जर पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत परीक्षा देते हुए विद्यार्थी।
झज्जर। पुलिस की ओर से सोमवार को छात्र पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत दो स्कूलों में परीक्षा का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात के नियमों, नशे के दुष्प्रभाव और सामाजिक कुरीतियों के बारे में जागरूक करना है।
सोमवार को यातायात समन्वय उप निरीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा अलग-अलग स्कूलों में परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन झज्जर व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कबलाना के 67 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों को एसपीसी के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस संबंध में यातायात समन्वय सत्य प्रकाश ने बताया कि एनसीसी की तर्ज पर स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम तैयार किया गया है ताकि विद्यार्थियों में पहले से ही ईमानदारी समाज के प्रति अपने कर्तव्य और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी मिल सके। छात्र पुलिस कैडेट कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी शुभम सिंह आईपीएस को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में यातायात समन्वय उप निरीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा 7 स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों की मदद से पुलिस व जनसमुदाय के बीच समन्वय सेतु का निर्माण करना है। इस कार्यक्रम के तहत मुख्य तौर पर आठवीं व नौवीं कक्षा के छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।