फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बस स्टैंड के प्रवेश और निकासी द्वार पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Tue, 30 Jul 2024 05:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में जरूरी दिशा निर्देश देते डीसी
विज्ञापन
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में रोडवेज महाप्रबंधक को बस स्टैंड के प्रवेश और निकासी द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। स्कूली वाहनों की समय समय पर जांच करने के निर्देश भी डीसी ने दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि बरसात के मौसम में सड़क के दोनों तरफ उगी झाड़ी कटवाई जाए, ताकि हादसों को रोका जा सके। उन्होंने रोडवेज महाप्रबंधक को बस स्टैंड के प्रवेश और निकासी द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अक्सर बस स्टैंड पर बसों को लेकर अनियमितता की स्थिति पैदा हो जाती है, जिसे रोकना प्रशासन का कार्य है। उन्होंने समय समय पर रोडवेज बस चालकों के स्वास्थ्य जांच के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस बीच उन्होंने स्कूल सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। उनके वाहनों की फिटनेस आदि सभी मानकों की समय समय पर जांच करें।डीसीपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि यातायात पुलिस को जीरो टोलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। डीसीपी ने कहा कि कोई भी वाहन चालक सड़क सुरक्षा व स्वयं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करता है तो तत्काल चालान करें। बैठक में एडीसी सलोनी शर्मा, डीएफओ विपिन कुमार सिंह, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डीएमसी परवेश कादियान, एसीपी(यातायात) अमित कुमार, डीडीडीपीओ निशा तंवर, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुमित कुमार, रेडक्रॉस से सहायक सचिव पवन शर्मा उपस्थित रहे।



अवैध कट तुरंत बंद कराएं अधिकारी

डीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिले की विशेषकर झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग सहित अन्य सड़क मार्गों की मरम्मत के निर्देश दिए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइन बोर्ड और कैट्स लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की सीमा के भीतर से गुजरने वाले राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर अवैध कटों को तुरंत बंद कराया जाए। सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने दिशा में कार्य करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें