फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: जेएलएन में डूबा छात्र, 18 घंटे बाद मिला शव, साथियों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था मृतक

Mon, 20 May 2024 01:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर के  गांव एमपी माजरा निवासी छात्र सूर्यदीप अपने साथियों के साथ गांव पलड़ा से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल नहर में नहाने के लिए गया था। पानी का तेज बहाव होने के कारण सूर्यदीप डूब गया था। छात्र के नहर में डूबने की सूचना पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के गांव पलड़ा के बीच से गुजर रही जेएलएन में रविवार दोपहर अपने साथियों के साथ नहाने गया गांव एमपी माजरा का छात्र सूर्यदीप तेज बहाव के चलते नहर में डूब गया था। नहर में डूबे छात्र का शव न मिलने से ग्रामीण भड़क गए और सोमवार करीब 8 बजे जहाजगढ़ चौक पर जाम लगा दिया। जाम लगने के करीब 20 मिनट बाद ही जाम लगाकर बैठे ग्रामीणों को सूचना मिली की छात्र सूर्यदीप का नहर में शव मिल गया है। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव एमपी माजरा निवासी छात्र सूर्यदीप अपने साथियों के साथ गांव पलड़ा से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल नहर में नहाने के लिए गया था। पानी का तेज बहाव होने के कारण सूर्यदीप डूब गया था। छात्र के नहर में डूबने की सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्र के शव तलाशने के लिए एचडीआरएफ टीम को बुलाया गया। सोमवार सुबह एचडीआरएफ की टीम को जिस जगह छात्र नहाते वक्त डूब गया था, उससे करीब 500 मीटर की दूरी पर ही छात्र के शव को ढूंढ लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। बेरी थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि रविवार को अपने साथियों के साथ गांव पलड़ा से गुजर रही जेएलएन में गांव एमपी माजरा का छात्र ढूर्यदीप नहाने के लिए गया था। पानी का तेज बहाव होने के कारण सूर्यदीप डूब गया था।एचडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। सोमवार को सुबह एचडीआरएफ की टीम जिस जगह छात्र डूबा था, उससे करीब 500 मीटर की दूरी पर शव को ढूंढ लिया। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया। ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट तक जहाजगढ़ चौक पर जाम लगाया था। नहर में शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें