फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिनभर तेज धूप, दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी होने से गर्मी से राहत

Tue, 23 Apr 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। दोपहर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से कुछ राहत मिली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बूंदाबांदी होने से किसान चिंतित हो गए, लेकिन ज्यादा बारिश न होने से कोई नुकसान नहीं हुआ। खराब मौसम से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्मी से आमजन परेशान दिखाई दिया लेकिन दोपहर अचानक तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान लोगों को काफी राहत मिली। किसानों को आशंका थी कि यदि बारिश हो गई तो गेहूं की फसल खराब हो जाएगी। हल्की बौछार के साथ ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में 18 प्रतिशत नमी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें