बहादुरगढ़। गांव डाबोदा में बुपनिया रोड पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। उसकी बाइक भी नजदीक खड़ी थी। किसी बीमारी या हृदयाघात से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना सोमवार शाम की है। किसी राहगीर की नजर सड़क पर पड़े शव पर गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
एचएल सिटी चौकी से पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो व्यक्ति की सांस थमी हुई थी। अस्पताल में लेकर गए तो चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। इस दौरान व्यक्ति के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर शिनाख्त करीब 41 वर्षीय अनूप के रूप में हुई। मूलत: हिसार जिले के चानौत गांव का रहने वाला था। फिलहाल यहां पटेल नगर में रह रहा था। मानेसर में ट्रांसपोर्टर था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी है। पीएम रिपोर्ट से मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।