फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, गंदगी से अटे चौक-चौराहे

Thu, 07 Sep 2023 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
शहर के आंबेडकर चौक पर फैला कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। शहर के विभिन्न चौक-चौराहाें पर सफाई न होने के चलते हवा में पॉलिथीन उड़ रही है। जन्माष्टमी पर्व पर शहर में जहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए थी, वहीं सड़कें गंदगी से अट गई हैं। नगर परिषद कार्यालय परिसर में सफाई कर्मचारी तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे।
सफाई कर्मचारियों में एरियर, वर्दी व जूते की मांगों को लेकर रोष व्याप्त है। शहर में 113 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। शहर में जगह-जगह कूड़े के अंबार लग गए हैं। एक दिन में शहर से करीब आठ टन कूड़ा निकलता है। तीन दिन में 24 टन कूड़ा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सफाई कर्मचारी पक्के सफाई कर्मचारियों को भी समर्थन देने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि कई कर्मचारी संगठनों ने सफाई कर्मचारियों को धरने पर जाकर समर्थन भी दिया है। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने बताया कि वह रात के समय भी धरना दे रहे हैं और पक्के कर्मचारियों से भी उन्होंने समर्थन मांगा है। सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
सफाई कर्मचारियों काे काम पर लौटना चाहिए। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए।
- राजेश मेहता, सचिव, नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें