हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल करने और करवाने वाले पुलिस और प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने की तमाम कोशिशें अभी तक नाकाफी साबित हुई हैं।
परीक्षा केंद्रों पर बाहर और अंदर नकल का सिलसिला जारी है। यहां तक कि महिलाएं भी नकल डालने में पीछे नहीं रही है। बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर 9 नकलचियों के केस बनाए गए।
बुधवार को दसवीं कक्षा की री-अपीयर की गणित विषय की परीक्षा हुई, जबकि शाम को बारहवीं कक्षा की लोक प्रशासन की परीक्षा हुई।
जिला प्रश्नपत्र उड़न दस्ते ने हसनपुर गांव के परीक्षा केंद्र में तीन परीक्षार्थियों को अनुचित सामग्री का प्रयाग करते हुए पकड़ा है। वहीं, बेरी के उपमंडल प्रश्न पत्र उड़न दस्ते ने बेरी स्कूल में ही छह नकलची पकड़े हैं। उड़न दस्तों ने सभी नकलचियों के यूएमसी बना दिए हैं।