फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख भागे नकल डालने वाले

Wed, 17 Sep 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं के गणित के पर्चे में नकल क राने आए युवकों ने जब देखा कि पुलिस आई है तो वे पार्क से भाग निकले। हालांकि नक ल डालने वाले और पुलिस में तू डाल-डाल, मैं पात-पात का खेल चलता रहा है।
विज्ञापन


बोर्ड की 10 सितंबर से आरंभ हुई परीक्षा में नकल का  बोलबाला रहा। इसी के क्रम में मंगलवार को भी परीक्षा केंद्रों पर 6 नकल करने वाले धरे गए।

वैसे मंगलवार को दसवीं का गणित का तथा दस जमा दो का अर्थशास्त्र व भौतिक विज्ञान का पर्चा था। झज्जर शहर के राजकीय स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों के अलावा अन्य निजी स्कूलों के केंद्रों पर भी नकल पहुंचाने वाले सक्रिय दिखे। हालांकि पुलिस की दौड़ धूप जारी रही।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की दसवीं कक्षा गणित और बारहवीं कक्षा की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों में बाहरी हस्तक्षेप भी दिखाई दिया।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर नकल डालने के लिए पहुंचे युवकों की पुलिस ने पिटाई भी की। इस दौरान पुलिस की टीम कुछ युवकों को पकड़ कर अपने साथ भी ले गई, लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

पुलिस की सख्ती के बावजूद शहर के टाउन पार्क में नकल डालने वाले युवाओं का जमावड़ा लगा रहा और ये युवा नकल डालने की जुगत में लगे रहे।

पुलिस को देखकर युवा भाग जाते और पुलिस के जाने के बाद फिर नकल बनाने में मशगूल हो जाते। जिसके चलते दिनभर चूहे-बिल्ली का खेल चलता रहा।

उड़नदस्ते की टीम ने छह नकलचियों को दबोचा

 बोर्ड की जिला सुपरीटेंडेंट हरजीत कौर का कहना है कि प्रशभन पत्र उड़नदस्ते की टीम ने मातनहेल से एक, बहादुरगढ़ से चार जबकि बीईओ उड़नदस्ते ने मदाना से एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें