फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेट्रो के सभी इंटरचेंज स्टेशनों पर लगेगी स्टील की रेलिंग

Fri, 27 Jun 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही सभी इंटरचेंज स्टेशनों पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्री सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए अपने सभी 29 इंटरचेंज स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर स्टील की रेलिंग लगानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि भारी भीड़ वाले इन स्टेशनों पर यात्रियों को सुरक्षित रखा जा सके और मेट्रो सेवाओं में होने वाली बाधाओं को कम किया जा सके। डीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि इंटरचेंज स्टेशन वे स्टेशन होते हैं, जहां यात्री एक लाइन से दूसरी लाइन की मेट्रो बदलने के लिए उतरते हैं। इन स्टेशनों पर दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में सबसे ज्यादा भीड़ होती है।
अक्सर धक्का-मुक्की और जल्दबाजी में यात्रियों के ट्रैक पर गिरने या उनका सामान (जैसे मोबाइल फोन, बोतल) गिरने का खतरा बना रहता है, जिससे न केवल हादसे की आशंका होती है, बल्कि मेट्रो सेवाओं में भी देरी होती है। उन्होंने बताया, ये बैरियर यात्रियों को प्लेटफॉर्म के किनारे के बहुत करीब जाने से रोकते हैं। ये रेलिंग यात्रियों को प्लेटफॉर्म के किनारे पर बनी पीली पट्टी के पीछे सुरक्षित रखेंगी, जिससे ट्रैक पर गिरने का खतरा कम होगा। मेट्रो में चढ़ने और उतरने के दौरान कतारें बनाने में मदद मिलेगी, जिससे धक्का-मुक्की कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें