फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आजाद हिंद फौज में नेताजी के एडीसी रहे कंवल सिंह दलाल की मांडोठी में हुई मूर्ति स्थापना

Sun, 07 Apr 2024 09:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 68 : कार्यक्रम में मौजूद कप्तान कंवल सिंह दलाल के परिवार के सदस्य व इनेलो नेता कपूर सिंह
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आजाद हिंद फौज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के एडीसी रहे स्वतंत्रता सेनानी कप्तान कंवल सिंह दलाल की रविवार को उनके पैतृक गांव मांडोठी की गोशाला में मूर्ति स्थापना की गई। कार्यक्रम में इनेलो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्वर्गीय नफे सिंह राठी के भतीजे कपूर राठी ने शिरकत की। मूर्ति का अनावरण राष्ट्रवादी इतिहासकार कपिल कुमार ने किया। कार्यक्रम में भगत सिंह के परपौत्र यादवेंद्र सिंधु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राठी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी कंवल सिंह दलाल द्वारा देश की आजादी में दिए गए अहम योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए न्यौछावर कर दिया। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत ही हम आज खुली हवा में सांस ले पा रहे है। कप्तान कंवल सिंह दलाल की मूर्ति मांडोठी गऊशाला में स्थापित की गई है। वह ना केवल समाज बल्कि युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर कप्तान कंवल सिंह दलाल के पौत्र विक्की दलाल, इनेलो पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं इनेलो जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास सैनी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें