फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंजूर हो चुके काम जल्द शुरू कराएं, चल रहे कार्याें में तेजी लाए

Mon, 05 Feb 2024 10:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक करते हुए रोहतक मंडल आयुक्त सं
विज्ञापन
झज्जर। रोहतक मंडल के आयुक्त संजीव वर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला प्रशासन के साथ कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगने से पहले विकास कार्यों को तेजी से कराएं। मंजूर हो चुके विकास कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश अफसरों को दिए।
विज्ञापन

बैठक में आयुक्त को डीसी शक्ति सिंह और एसपी डॉ. अर्पित जैन, अन्य प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट के साथ जानकारी दी। आयुक्त ने कहा कि अधिकारी जन सेवा की भावना से कार्य करें। कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाना प्रशासन का प्राथमिकता दायित्व है। आयुक्त ने मनरेगा श्रमिकों की पेमेंट समय पर करने के निर्देश दिए। राशन वितरण भी पारदर्शी तरीके से करने को कहा। उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक को योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ समय पर मिले, यह सुनिश्चित होना चाहिए। बैठक में डीसी कैप्टन शक्ति ने बताया कि जिला स्तर पर नियमित रूप से योजनाओं व नीतियों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक हो रही हैं। बैठक में एडीसी सलोनी शर्मा, सीईओ जिप डॉ सुभिता ढाका, राहुल मोदी एसडीएम बहादुरगढ़, सीटीएम परवेश कादियान, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ ललिता वर्मा, डीईओ राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।
इन योजनाओं की करी समीक्षा
आयुक्त ने बैठक में कानून व्यवस्था, साइबर क्राइम की रोकथाम व जागरूकता, नशा वृत्ति के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने, रेवेन्यू कोर्ट केसों के समयबद्ध तरीके से निपटान, चिह्नित अपराधों की मजबूती से पैरवी करना, मुख्यमंत्री घोषणाएं, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, पीडीएस स्कीम के तहत राशन वितरण, फसल खराबे का मुआवजा वितरण, एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई व पैरवी, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं, सीएम विंडो पोर्टल, जनसंवाद, मनरेगा, एमपीलैड स्कीम सहित अन्य योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा की।
विज्ञापन

लोगों को साइबर अपराध के बचाव के तरीके बताएं
मंडलायुक्त ने कहा कि यह अनुभव किया गया है कि आजकल साइबर क्राइम में बढ़ोतरी हो रही है। इसकी रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी है। शिक्षित लोग भी साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। जिला में साइबर क्राइम कंट्रोल में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें