फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी अस्पताल में भी जल्द मिलेगी बंधीकरण की सुविधा : डॉ. ब्रह्मदीप सिंह

Fri, 12 Jul 2024 06:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नागरिक अस्पताल झज्जर और बहादुरगढ़ की तरह बंधीकरण के ऑपरेशन बेरी में भी होंगे। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि परिवार नियोजन केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है। यह महिला-पुरुष की संयुक्त जिम्मेदारी है। उन्होंने झंडी दिखा कर जनसंख्या जागरूकता रथ को भी रवाना किया।
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस पर सिविल अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने शिरकत की। इसमें विभिन्न सीएचओ, एएनएम, एलएचवी, एमपीएचडबल्यू और जिले के चिकित्सकों ने भाग लिया। सिविल सर्जन ने जनसंख्या विस्फोट पर चिंता जाहिर की। उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा जन साधारण को दिए जाने वाले विभिन्न गर्भ निरोधक उपायों की विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम के तहत लाभार्थी को दिए जाने वाले विभिन्न प्रोत्साहन राशि से भी सभी को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि महिला बंधीकरण पर लाभार्थी को 1400 रुपये मिलते हैं। अगर प्रसव के तुरंत बाद बंदीकरण करवाया जाए तो लाभार्थी को 2200 रुपये राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है। वही पुरुष बंधीकरण में ये राशि 2000 रुपये दी जाती है। प्रसव या गर्भपात के बाद यदि कॉपर-टी लगवाने पर लाभार्थी को 300 रुपये प्रोत्साहन के रूप में राशि दी जाती है। वही अंतरा का इंजेक्शन लगवाने पर 100 रुपये की राशि दी जाती है। सिविल सर्जन ने बताया के शादी के समय लड़के की उम्र कम से कम 21 साल और लड़की की उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। दो बच्चों के बीच का अंतर कम से कम 3 साल हो और जिन भी दंपति के 2 या 2 से अधिक बच्चे हो, वे बंधीकरण का ऑपरेशन करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें