फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं विज न आ जाएं, चकाचक रही व्यवस्था

Sun, 13 Dec 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य मंत्री का कहीं कोई अचानक दौरा न हो जाए इसे ध्यान रखते हुए यहां का प्रबंधन सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने में जुटा रहा। स्ट्रेचर व बेड की चादरें भी साफ-सुथरी दिखाई दी।
विज्ञापन


ऐसे में शनिवार को यहां इलाज के लिए आने वाले मरीज बदली-बदली व्यवस्थाएं देकर हतप्रभ भी नजर आए। अक्सर अव्यवस्थाओं से घिरे रहने वाले सिविल हॉस्पिटल व ट्रॉमा सेंटर की बिल्डिंग का नजारा शनिवार की सुबह से लेकर शाम तक व्यवस्थित दिखाई दिया।

यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ जहां एपरॉन पहने हुए दिखे तो अन्य स्टाफ भी ड्रेस कोड में ही रहा। हॉस्पिटल की गैलरी से लेकर वार्ड व शौचालय तक में साफ-सफाई दिखी।
विज्ञापन


इसका कारण यह रहा कि कहीं बाढ़सा में कैंसर इंस्टीट्यूट के भूमि पूजन समारोह में शिरकत कर रहे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री यहां हास्पिटल का अचानक दौरा न कर लें।

ऐसे में इसी को लेकर यहां का स्टाफ चौकन्ना रहे। हॉस्पिटल में ओपीडी सेवा 9 बजे शुरू होती है। ऐसे में यहां के कई डॉक्टर इससे काफी पहले ही यहां पहुंच गए थे। आरएमओ ने यहां की हर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए स्टाफ को निर्देश दिए।

नहीं दिखी बेतरतीब पार्किंग
अक्सर ट्रॉमा सेंटर व सिविल हॉस्पिटल के मुख्य गेट के आसपास पार्किंग व्यवस्था काफी बेतरतीब नजर आती थी। लेकिन शनिवार को यहां कोई भी वाहन गलत तरीके से खड़ा नहीं मिला।

ट्रॉमा सेंटर में तैनात पुलिसकर्मियों ने पूरी व्यवस्थाएं बनाने में अपना सहयोग दिया। उन्होंने किसी भी वाहन को मुख्य गेट के आसपास नहीं खड़ा होने दिया बल्कि पार्क के साथ सभी वाहनों को खड़ा करवाया। इसके अलावा एंबुलेंस भी शेड के नीचे खड़ी नजर आई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें