-फोटो 66 : मिठाई की दुकान पर सैंपल लेने के बाद कागजी कार्रवाई करते अधिकारी। स्रोत विभाग
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। त्योहारी सीजन में मिठाइयों की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई लगातार जारी है। वीरवार को इस क्रम में सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी टीम ने शहर में तीन दुकानों से 7 सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। टीम में एफएसओ डॉ. राजेश वर्मा और रोहतक से सीएम फ्लाइंग के अधिकारी शामिल रहे। टीम के अनुसार इनकी रिपोर्ट लगभग 15 दिनों में आएगी, जिसके बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एफएसओ राजेश वर्मा ने बताया कि त्योहारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह की खिलवाड़ न हो सके। कार्रवाई के दौरान टीम ने झज्जर रोड पर सब्जी मंडी के नजदीक भगवान स्वीट्स, नूना माजरा गांव में स्थित जयभगवान बर्फी भंडार पर निरीक्षण किया। यहां से टीम ने रसगुल्ले और बर्फी के सैंपल लिए। भीम जी बीकानेर मिष्ठान भंडार झज्जर रोड बर्फी और पतीसा के सैंपल लिए।