फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सैनिक सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार

Sat, 12 Jul 2025 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
12jjrp14- सिवाना गांव में सैनिक के परिजनों को तिरंगा सौंपते हुए सैनिक। संवाद
विज्ञापन
बेरी। हलके के गांव सिवाना निवासी असम राइफल्स मणिपुर में तैनात राजपाल कादयान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सिवाना लाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


गमगीन माहौल में सेना के जवानों द्वारा अंतिम सलामी दी गई। राजपाल मार्च 2004 में असम राइफल्स में भर्ती हुए थे। उनकी शादी वर्ष 2008 में ममता निवासी गांव खानपुर खौरड़ा से हुई थी। वह अपने पीछे 16 वर्षीय पुत्र नैतिक, 13 वर्षीय पुत्री जया, पत्नी ममता और मां को छोड़ गए हैं। असम राइफल्स की ओर से पार्थिव शरीर के साथ आए जवान धमेंद्र ने बताया कि 10 जुलाई को ड्यूटी के दौरान राजपाल को अचानक सीने में दर्द हो गया था। दर्द होने के बाद उपचार के लिए नजदीकी आर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने हृदय गति रुकने से जवान की मृत्यु होने की पुष्टि की। शहीद राजपाल के अंतिम संस्कार में प्रशासन की तरफ से बेरी थाना प्रभारी सतीश कुमार व गांव सिवाना के सरपंच सुरेश कुमार, पूर्व सरपंच भागमल, जयपाल, प्रमोद, राजेन्द्र, ब्लॉक समिति सदस्य कलीराम, माजरा के सरपंच विनोद, ब्लॉक समिति सदस्य सुरजमल, दूबलधन के सरपंच जितेंद्र, पूर्व सरपंच सोमबीर सहित गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि दी।

12jjrp14- सिवाना गांव में सैनिक के परिजनों को तिरंगा सौंपते हुए सैनिक। संवाद

12jjrp14- सिवाना गांव में सैनिक के परिजनों को तिरंगा सौंपते हुए सैनिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें