फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विश्व मानव अधिकार दिवस पर होंगे सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम

Mon, 27 Oct 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के छोटूराम चौक ​स्थित कार्यालय में बैठक करते मानव अ​धिकार संरक्षण संघ के पदा​धि - फोटो : कोटवाधाम पीएचसी पर चिकित्सक सुनील जायसवाल बुखार से पीड़ित बच्चे का इलाज करते हुए।
विज्ञापन
सोनीपत। छोटूराम चौक स्थित कार्यालय में रविवार को मानव अधिकार संरक्षण संघ की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 दिसंबर को विश्व मानव अधिकार दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इसमें जिले में विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर गहलावत ने वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस की हालिया असामान्य गतिविधियों ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा किया है। कई घटनाओं में पुलिस की कार्यशैली को लेकर जनता में असंतोष बढ़ा है।
उन्होंने यह भी कहा कि नवनियुक्त डीजीपी की ओर से खुले पत्रों के माध्यम से पारदर्शिता और जवाबदेही की जो पहल की गई है, उससे पुलिस की छवि में सकारात्मक सुधार देखा जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए नेतृत्व में पुलिस और जनता के बीच भरोसे का रिश्ता और मजबूत होगा।
विज्ञापन

सभा में यह भी तय किया गया कि संघ आने वाले समय में जनता से जुड़े ऐसे मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा और प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंचाने का कार्य जारी रखेगा। सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय चेयरमैन संजय सिंगला ने की। इस दौरान ताराचंद राणा, धर्मप्रकाश हुड्डा, श्रीभगवान गुप्ता, दिलबाग मोरवाल, सोमबीर आर्य, अमन, बिजेंद्र पहलवान, सतपाल तेवड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें