झज्जर। कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। राजकीय नेहरू कॉलेज में विभिन्न 6 कोर्सों के लिए अब तक 163 आवेदन आ चुके हैं। पोर्टल खुलने के बाद आवेदनों की संख्या बढ़ी है। बुधवार तक 95 आवेदन थे और वीरवार शाम तक 163 आवेदन आ चुके हैं। विद्यार्थियों में सबसे ज्यादा रुझान बीए के लिए दिख रहा है। बीए के लिए अब तक 71 आवेदन आ चुके हैं।
राजकीय नेहरू कॉलेज में बीए के लिए 480 सीटें हैं। इसी प्रकार से बीकाॅम के लिए 140 सीट हैं और इसके लिए अब तक 17 आवेदन आए हैं। बेचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए भी आवेदन ज्यादा हैं। बेचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में कुल 80 सीट हैं और अब तक 30 ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है। सभी विद्यार्थियों से आवेदन की रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये ली जाएगी। दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन 28 जून तक होगी। विद्यार्थी यदि अपने ऑनलाइन फार्म में कोई संशोधन करना चाहें तो 26 जून तक कर सकते हैं, इसके लिए उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि कॉलेज में वीरवार शाम तक 163 आवेदन आ चुके हैं। 25 जून तक आनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
राजकीय नेहरू काॅलेज में किस कोर्स के लिए कितने आए आवेदन
बीए-71
बीए बिजनेस एडमिनिस्ट्रेान-12
बीकाॅम-17
बेचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन-30
बीएससी (लाइफ साइंस) -13
बीएससी (फिजिकल साइंस )-20