फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चलती कार में उठा धुआं, तबीयत बिगड़ने से पीडब्ल्यूडी के एसडीओ की हो गई माैत

Fri, 27 Jun 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : एसडीओ की कार में पिघला डेश बोर्ड। स्रोत अधिकारी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बेरी के दुजाना गांव में निर्माणाधीन कॉलेज का निरीक्षण कर बहादुरगढ़ लौट रहे पीडब्ल्यूडी एंड बीएंडआर विभाग के एसडीओ सत्यवान (57) की कार में धुआं उठने के बाद हालत बिगड़ गई। एसडीओ को राहगीरों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। धुएं से दम घुटने या कार की एसी से निकलने वाली गैस के प्रभाव से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी में कार्यरत एसडीओ सत्यवान का परिवार रोहतक के सेक्टर-2 में रहता है। बुधवार की सुबह सत्यवान दुजाना में निर्माणाधीन कॉलेज का निरीक्षण करने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वे बहादुरगढ़ लौट रहे थे। रास्ते में छारा गांव के बाईपास पर अचानक कार की डेश बोर्ड में धुआं उठने लगा। इस पर उन्होंने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोकी ली। कार रोकते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत हो गए।
रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उन्हें गिरावड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। देर शाम उनकी मौत हो गई।बताया जा रहा है एसडीओ की कार का डेश बोर्ड जलकर पिघल गया था। हालांकि, सत्यवान की मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

फोन पर विभागीय अधिकारी से की थी बातचीत

एसडीओ सत्यवान ने कार में बैठने के बाद एक वरिष्ठ अधिकारी से फोन पर बात की थी। तब उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक थी। सत्यवान ने अधिकारी से कहा था वे बहादुरगढ़ लौट रहे हैं। इसके बाद उनकी किसी से कोई बात नहीं हुई। देर शाम अधिकारियों को पता चला कि एसडीओ सत्यवान का निधन हो गया है।
विज्ञापन

2026 में होनी थी सेवानिवृत्ति

एसडीओ सत्यवान का एक बेटा और एक बेटी है। अप्रैल 2026 में उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। एसडीओ की असयम मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

-छारा बाईपास पर एसडीओ की कार का डेश बोर्ड जला मिला है। फिलहाल मौत की वजह पता नहीं चल सकी है। घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई की जा रही है।
-अमित कुमार, एसएचओ, थाना आसौदा, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें