-फोटो 54 : कांस्य पदक विजेता पहलवान रितेश दलाल का स्वागत करते अखाड़ा संचालक एवं खेल प्रेमी। स्रो
बहादुरगढ़। वियतनाम में आयोजित पांच दिवसीय एशिया कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में हवा सिंह दलाल छंगा अखाड़े के पहलवान रितेश दलाल ने 63 किलोग्राम ग्राम भार वर्ग के ग्रीको रोमन मुकाबले में देश के लिए कांस्य पदक जीता है। जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष एवं जिला ग्राम सचिव एसोसिएशन के प्रधान रामरतन भूरू पहलवान ने बताया कि टांडाहेड़ी निवासी पहलवान रितेश दलाल पिछले 7 सालों से हवा सिंह छंगा अखाड़े में कुश्ती का अभ्यास कर रहा है।
रितेश पहलवान ने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय टूर वियतनाम में 21 से 25 जून तक आयोजित एशिया कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में उत्तर कोरिया के पहलवान को 10-0 से हराकर कांस्य पदक जीता है। रितेश पहलवान ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरु हवा सिंह पहलवान, कोच रामरतन भूरू पहलवान, कोच प्रेम जाखड़, कोच नवनीत मलिक को दिया है।
अखाड़े में पहुंचने पर कांस्य पदक विजेता पहलवान का महेंद्र दलाल टांडाहेड़ी, पोनी टांडाहेड़ी, मोनू टांडाहेड़ी, रणबीर मलिक, पहलवान रामबीर पहलवान, अंतरराष्ट्रीय पहलवान सोनू, प्रकाश, पहलवान राजपाल पहलवान, नरेंद्र, पहलवान कुलदीप ने स्वागत किया।