फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिसाहन में लगे भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारे

Thu, 08 May 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
07jjrp33- बिसाहन गांव में भारत माता की जय के नारे लगाते पूर्व सैनिक। संवाद
विज्ञापन
बेरी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के नाम से हुई एयर स्ट्राइक होने पर बेरी हलके के गांव बिसाहन में पूर्व सैनिकों में खुशी है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने खुशी मनाते हुए भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। पूर्व सैनिकों ने नारे लगाते हुए कहा कि यह पहले हो जाना चाहिए था। पाकिस्तान ने हमारे 26 लोगों को मारने का काम किया। देश की जनता में इससे काफी गुस्सा है। इस प्रकार आम जनता को निशाना बनाना कायरता है। इसलिए सभी मांग कर रहे थे कि पाकिस्तान पर कार्रवाई होनी चाहिए। मोदी सरकार ने एयर स्ट्राइक करके उनको मुंहतोड़ जवाब दिया है। इससे हर भारतीय के दिल को सुकून पहुंचा है।


एक और एयर स्ट्राइक होनी चाहिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जल्द ही एक और एयर स्ट्राइक करनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है, उसको लेकर पूरे भारत के नागरिकों में खुशी का माहौल है। जल्द ही दूसरी एयर स्ट्राइक और होनी चाहिए।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह, पूर्व सैनिक बिसाहन

पूर्व सैनिकों में खुशी का माहौल
एयर स्ट्राइक करके प्रधानमंत्री ने बहुत अच्छा कदम उठाया है। जब दुश्मनों को सबक नहीं सिखाया जाएगा, वह जब तक चुप नहीं बैठेंगे। पूर्व सैनिकों के गांव में खुशी का माहौल है।
- मॉ. हरज्ञान सिंह बिसाहन



ईंट का जवाब पत्थर से दिया
पहलगाम हमले के बाद देश के प्रधानमंत्री ने दुश्मनों के घर में घुसकर एयर स्ट्राइक की है। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हम दुश्मनों पर किए हमले की प्रशंसा करते हैं। हमारी सेना ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया है।
विज्ञापन

- सूरजभान सिंह बिसाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें