फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नालों की सफाई करवाए बिना रखे स्लैब, दुकानदार परेशान

विज्ञापन
15jjrp09- छिक्कारा चौक के पास स्लैब से ढके नाले। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर में नालों की सफाई का काम पूरा भी नहीं हुआ है कि उनके ऊपर स्लैब रखवाने शुरू कर दिए। दुकानदारों का कहना है कि बिना सफाई करवाए स्लैब रखना गलत है। गलियों के मुख्य जंक्शन के पास नालों की सफाई नहीं की जा रही। इससे बारिश के समय पानी फिर से जमा होगा।
विज्ञापन




शहर निवासी सुरेंद्र कुमार, मुकेश, अरविंद ने बताया कि नगर परिषद ने शहर के कई हिस्सों में पक्के निर्माण तोड़कर नालों की सफाई करवाई है लेकिन कुछ जगहों पर बिना सफाई किए ही अब स्लैब रखे जा रहे हैं। यदि बारिश हुई तो फिर से जलभराव की स्थिति पैदा हो जाएगी।
इससे पहले रखे गए स्लैब की लंबाई छोटी थी। जब बड़े स्लैब रखने को कहा गया था तो दोबारा टेंडर जारी करने की बात कही गई। अब व्यापारी उपायुक्त से मिले तो तुरंत स्लैब रखने शुरू कर दिए गए लेकिन उससे पहले नालों की सफाई का काम पूरा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें