फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी निवासी नेकपाल के तौर पर हुई ड्रेन में मिले कंकाल की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व ड्रेन नंबर आठ में मिले कंकाल की शनाख्त हो गई है। यह कंकाल उत्तर प्रदेश केे संभल जिला के गांव नरोदा निवासी ने नेकपाल पुत्र बंसी के रूप में हुई है। कंकाल की पहचान होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। मृतक के माता पिता ने उसके कपड़ों से कंकाल की पहचान की है। पुलिस ने कंकाल को मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेकपाल के भाई ने छुछकवास पुलिस चौकी में ही उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई थी। नेकपाल छुछकवास व सूरजगढ़ में मेहनत मजदूरी का काम करता था और वह शराब पीने का आदि था। पुलिस ने शक के आधार पर जब मामला खंगाला और उसके परिजनों को बुलाया तो कपड़ों के आधार पर उसके माता-पिता ने उसकी पहचान नेकपाल के रूप में की।
विज्ञापन

सूरजगढ़ गांव के सतप्रकाश की बाइक
जिस बाइक के नीचे कंकाल दबा मिला है, वह बाइक सूरजगढ़ गांव के सतप्रकाश की थी। जो 14 दिसंबर को चोरी कर ली गई थी। उसने 14 दिसंबर को बेरी पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया था। उसके बाद से पुलिस बाइक की तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार घटना को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाइक ड्रेन नंबर आठ में गिरी है। क्योंकि चाबी बाइक के अंदर ही मिली है। ड्रेन नंबर आठ में पानी होने के कारण बाइक चलाने वाला उसके नीचे दब गया, इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ड्रेन नंबर आठ में मिले कंकाल की शनाख्त हो गई है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
- मंजीत कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी छुछकवास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें