फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर लोड चलने वाली गाड़ियों के खिलाफ आरटीए विभाग की कार्रवाई

विज्ञापन
-फोटो 5 : बहादुरगढ़ में स्थित आरटीए कार्यालय। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर ओवरलोड चलने वाले ट्रकों के खिलाफ आरटीए विभाग की ओर से कार्रवाई की जाने लगी है। रविवार की रात जिले की विभिन्न सड़कों से आरटीए विभाग के अधिकारियों ने नाके लगाकर न केवल सात ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा बल्कि कानून का उल्लंघन करने पर उन पर साढ़े चार लाख रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

दरअसल, जिले की सड़कों से प्रतिदिन कई सौ कॉमर्शियल वाहन गुजरते हैं। इनमें अधिकतर ओवरलोड होते हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ आरटीए विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान में जो भी कॉमर्शियल वाहन ओवरलोड मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। रविवार की रात भी आरटीए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिले की विभिन्न सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में 7 ओवरलोड वाहन हत्थे चढ़े। इनमें क्षमता से अधिक माल भरा गया था। इससे सड़कों को नुकसान पहुंचता है। ऐसी सूरत में विभाग ने ओवरलोड पकड़े गए सात वाहनों पर साढ़े चार लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। बहादुरगढ़ में तैनात रहे आरटीए उप सचिव तेज सिंह का होने के बाद यहां का चार्ज रेवाड़ी में तैनात आरटीए सूरत सिंह को दिया गया है। आरटीए सूरत सिंह की अगुवाई में रविवार की रात ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
लगातार जारी रहेगी कार्रवाई : सूरत सिंह
बहादुरगढ़ में आरटीए उप सचिव का चार्ज संभाल रहे सूरत सिंह का कहना है कि आरटीए विभाग की ओर से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। क्षेत्र की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। रविवार की रात विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न सड़कों से 7 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा है। उनमें डस्ट भरी हुई थी। ओवर लोड पकड़े गए वाहनों पर साढ़े चार लाख रुपये जुर्माना भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें