फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गुरु पर्व के दिन दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहे मासूम को लगा करंट, छह साल के प्रिंस की चली गई जान

Fri, 15 Nov 2024 09:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़

सार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में पार्क में खेल रहे छह साल के मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। छह साल का प्रिंस पार्क में खेलते हुए खुले में सबमर्सिबल की बिजली तार की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
पुलिस घटना की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में गुरु पर्व के दिन दर्दनाक हादसा हुआ है। नजफगढ़ रोड पर स्थित बैंक कॉलोनी में वीर सावरकर पार्क में शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। पार्क में खेल रहा 6 वर्षीय मासूम करंट की चपेट में आ गया। उसे तुरंत शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान प्रिंस पुत्र लोकेश निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी बैंक कॉलोनी के रूप में हुई है। दरअसल, प्रिंस शुक्रवार शाम 7 बजे पार्क में खेलने के लिए गया था। वहां खुले में सबमर्सिबल की बिजली तार कटी हुई पड़ी थी। खेलते खेलते प्रिंस अचानक उससे से छू गया और वहीं पर गिर गया। 

पार्क में सैर के लिए आए लोगों ने जब उसे देखा तो तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया। जबकि उसके साथ आए अन्य बच्चों ने इस की जानकारी उसके परिवार को दी। परिवार वाले अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पुलिस को मिली और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। बताया गया है मृतक प्रिंस के पिता कपड़ों पर प्रेस करने का काम करते है। प्रिंस की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें