फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अमन की मौत मामले के दोषी का छह माह बाद भी पता नहीं, उखाड़े पोल भी नहीं लगे

Fri, 05 Jun 2026 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 87 : रेलवे रोड पर स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में टूटा पड़ा बास्केटबॉल कोर
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत के जिम्मेदारों तक छह माह में भी पुलिस नहीं पहुंच पाई है। यही नहीं उस समय उखाड़े गए पोल भी नहीं लग पाए हैं। पुलिस महज एफआईआर दर्ज करने तक अपनी जिम्मेदारी निभा पाई है।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में अभ्यास के दौरान बास्केटबॉल पोल गिरने से 23 नवंबर 2025 को खिलाड़ी अमन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया था और 24 नवंबर को उनकी मौत हो गई थी। 25 नवंबर को परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया था।
दिसंबर की शुरुआत में थाना शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस जांच कागजों से आगे नहीं बढ़ सकी। न तो लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की पहचान हो पाई और न ही किसी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की गई। इससे मृतक अमन के परिजनों में रोष है।
विज्ञापन

परिजनों की ओर से कोर्ट में केस दायर किया गया है। हैरानी की बात है कि बास्केट बॉल कोर्ट टूटने के बाद यहां नया नहीं लगाया गया है। टूटा बास्केटबॉल कोर्ट भी वहीं पड़ा है। इससे खिलाड़ियों में नाराजगी है।

खिलाड़ियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि शहर के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में जल्द से जल्द बास्केटबॉल कोर्ट बनाया जाए ताकि खिलाड़ी खेलने से वंचित न रहें। शहर में अन्य किसी स्टेडियम या पार्क में कोई बास्केटबॉल कोर्ट नहीं है।

मृतक अमन के पिता सुरेश का कहना है कि पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली थी लेकिन उसके बाद कार्रवाई केवल कागजों में दबकर रह गई। वहीं खिलाड़ी ध्रुव कुमार व मयंक ने बताया कि वे घटना से पहले प्रतिदिन रेलवे रोड पर स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में बास्केटबॉल खेलने के लिए जाते थे।
बास्केटबॉल पोल गिरने से मौत का शिकार हुए अमन भी उनके साथ खेलते थे। अब यहां पर बास्केटबॉल कोर्ट नहीं लगाए गए हैं। प्रशासन से मांग है कि नए तरीके से यहां पर बास्केटबॉल कोर्ट बनवाया जाए ताकि शहर के खिलाड़ी खेलने से वंचित न रहें। शहर में कम से कम एक आधुनिक और सुरक्षित बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण जल्द कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें