फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्मी के साथ बढ़ी बिजली खपत, पिछले साल के मुकाबले 15.55 लाख यूनिट अधिक खर्च

Fri, 05 Jun 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
04jjrp11- मेडिकल रोड ​स्थित बिजली घर। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। बढ़ती गर्मी के साथ बिजली खपत में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार तीन जून को 15.55 लाख यूनिट ज्यादा बिजली खपत हुई है। इस वर्ष 2026 में नौतपा में सबसे अधिक बिजली खपत 99.96 लाख यूनिट बिजली निगम की तरफ से दर्ज की गई है जबकि पिछले साल 29 मई को सबसे ज्यादा 87.68 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी।
विज्ञापन

जिले में लगातार पड़ रही भयंकर गर्मी के चलते बिजली खपत में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सुबह के समय से ही लोगों को दोपहर वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। आगामी दिनों में गर्मी के चलते बिजली की खपत में अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा गर्मी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वीरवार को झज्जर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी अधिक होने के चलते अधिकतर लोगों ने बिना कार्य के घर बाहर निकलना भी बंद कर दिया है। इसके अलावा गर्मी अधिक होने के चलते घर, कार्यालय व दुकानों में एसी, कूलर अधिक चलने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण व औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ी बिजली खपत



मौजूदा समय में ग्रामीण व औद्योगिक क्षेत्र में बिजली का अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है जिस कारण इन दोनों क्षेत्रों की बिजली खपत सबसे अधिक है। कृषि क्षेत्र में बिजली खपत सबसे कम दर्ज की गई है जोकि डेढ़ से दो लाख यूनिट के बीच में है।

25 मई से तीन जून की बिजली खपत



तिथि कृषि ग्रामीण शहरी औद्योगिक कुल वर्ष 2026 कुल वर्ष 2025

25 1.77 30.76 23.48 31.33 87.34 49.09



26 1.95 29.13 22.83 42.92 96.83 62.20

27 2.07 29.68 22.85 45.36 99.96 78.69



28 1.83 30.25 23.44 41.05 96.57 83.33

29 1.51 23.17 19.55 40.96 85.19 87.68



30 1.09 22.27 17.57 43.28 84.21 77.38

31 0.96 20.23 15.96 34.14 71.29 78.60



1 1.58 23.77 17.57 34.29 77.21 67.40

2 1.80 24.80 18.16 44.58 89.84 62.67



3 1.90 26.47 20.79 45.57 94.73 73.18

(नोट: दर्शाई गई बिजली खपत लाख यूनिट में दर्ज की गई है।)







जिले की बिजली खपत में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव के साथ गर्मी के चलते अधिक बिजली खपत हो रही है। आगामी दिनों में मौसम अनुसार बिजली खपत में बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


- यशवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें