फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छोटूराम नगर में छह मीट की दुकानों को किया सील

Fri, 22 May 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-65: बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में अवैध मीट की दुकान को सील करते नगर परिषद कर्मचारी। स्रोत नग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद ने शहर में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया। वीरवार को छोटूराम नगर क्षेत्र में सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई करते हुए छह मीट की दुकानों को सील कर दिया।
विज्ञापन


सुनील हुड्डा ने बताया कि पहले भी शहर में 60 से अधिक अवैध मीट दुकानों को सील किया जा चुका है। परिषद की ओर से 70 से ज्यादा दुकानदारों को नोटिस जारी कर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कई दुकानदार बिना आवश्यक अनुमति और दस्तावेजों के कारोबार कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी हालत में अवैध मीट की दुकानें संचालित नहीं होने दी जाएंगी। जिन दुकानों के पास जरूरी लाइसेंस और अनुमति नहीं होगी, उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें