फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 25 हजार कारतूस की खरीद-फरोख्त में सिरसा का गन हाउस मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। 25 हजार कारतूस की खरीद-फरोख्त के मामले पुलिस ने सिरसा के महक गन हाउस के मालिक विजय गोयल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
अब सवाल यह है कि 25 हजार कारतूस की खरीद-फरोख्त का मामला केवल अवैध सप्लाई तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है? सिरसा के गन हाउस से इतनी बड़ी संख्या में कारतूस की बिक्री ने लाइसेंस और बिक्री नियमों की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

अब खरीद, भुगतान और सप्लाई की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। एसटीएफ रोहतक ने 3 नवंबर को बहादुरगढ़ में रोहद टोल के पास से यूपी की बदायूं निवासी एक महिला समेत पांच आरोपियों को 25,000 कारतूस की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि कारतूस सिरसा के महक गन हाउस से खरीदे गए थे। पुलिस अब रिमांड के दौरान कारतूसों की खरीद, भुगतान और सप्लाई से जुड़े पहलुओं की पड़ताल करेगी। गिरफ्तार आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में नेटवर्क में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
ये हैं मामले के आरोपी
बदायूं के सिविल लाइन के लबेला चौक निवासी अफीफुद्दीन उर्फ मुन्ना खान (49) पूरे मामले का मास्टरमाइंड है। बदायूं के जलन सराय के इमली चौक निवासी जीनत आरा (33), नाहर खान सराय निवासी आशिम रईस (33), मोहल्ला नई निवासी अरबाज (33) व कबूलपुरा निवासी सबल खान (30) भी कारतूसों की तस्करी के आरोपी हैं।
विज्ञापन

-
वर्जन
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश और बिहार में भी दबिश दी जा रही है। अभी और कड़ी जुड़ने की संभावना है। सिरसा गन हाउस के संचालक विजय गोयल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 7 नवंबर तक रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।
-योगेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर, एसटीएफ, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें