बहादुरगढ़। शहर से गुजर रही नहर में कूड़ा और पूजा सामग्री डालने वालों पर अंकुश लगाने के लिए सिंचाई विभाग ने पुलिस से मदद मांगी है। विभाग ने सेक्टर-छह थाना प्रभारी को पत्र लिखकर प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक एक पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी तैनात करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
सेक्टर-6 की पहली, दूसरी और तीसरी पुलिया के आसपास तथा सेक्टर-7 की तरफ लोग घरेलू कचरा, पूजा सामग्री और अन्य अपशिष्ट नहर में डाल रहे हैं। इससे पानी दूषित हो रहा है। विभाग ने अपने कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है, लेकिन लोगों को रोकने के दौरान विवाद होने की आशंका बनी रहती है।
सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी से नहर में कूड़ा डालने वालों पर अंकुश लगाने के साथ कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।