फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: निजी बसों के टाइम टेबल के साथ छेड़छाड़, उपायुक्त की दी शिकायत

Sat, 28 Jun 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। बहु झोलरी से झज्जर, बहादुरगढ़ जाने वाली निजी बस के टाइम टेबल के साथ निजी बस चालकों ने छेड़छाड़ कर अपनी मर्जी का टाइम टेबल लागू किया है। इस मामले में गांव मुंदसा निवासी व निजी बस मालिक जसबीर ने जिला उपायुक्त को लिखित में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने परिवहन विभाग हरियाणा से बस का परमिट गांव बहू-झोलरी से बहादुरगढ़ व बहादुरगढ़ से गांव बहू-झोलरी का लिया है। बस को चलाने के लिए आरटीए झज्जर ने अस्थाई समय सारणी 29 मार्च 2023 को जारी की है। इसमें उसकी बस सुबह 6:40 पर बहादुरगढ़ से सवारी लेकर वाया झज्जर गांव बहू झोलरी के लिए चलती है और इसी प्रकार इस रूट पर कुल 9 बसें अस्थाई समय सारणी के अनुसार चलती हैं।
इस समय सारणी के अनुसार अब तक सभी बसें अपने-अपने समय अनुसार चलती थी। 26 जून को कुछ बस ऑपरेटरों ने उनकी गैर हाजिरी व उनकी जानकारी व सहमति के बिना एक नया टाइम टेबल बहादुरगढ़ वाया झज्जर बहू-झोलरी तैयार कर लिया है। उनकी बस के टाइम टेबल के साथ छेड़छाड़ करके बिना उनकी सहमति के बदल दिया है। वह कुछ बसों का पुराना टाइम टेबल रखते हुए पैसे के बल पर नया टाइम टेबल लागू करवाना चाहते हैं। आरोप है कि इसमें कुछ अधिकारी मिली भगत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें