फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह ठंड से छूटी कंपकंपाई तो दोपहर को धूप ने राहत लौटाई, आज येलो अलर्ट

Tue, 02 Jan 2024 10:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दो दिन से धूप नहीं निकलने के कारण पड़ रही ठंड से मंगलवार को धूप निकलने से राहत मिली। लोग घरों के बाहर व छतों पर बैठकर धूप का आनंद लेते हुए नजर आए। वहीं शाम होते ही फिर से ठंड ने क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 11.6 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी कर कोल्ड डे घोषित किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस समय ठंड का ट्रिपल अटैक कोहरा, कोल्ड वेब, कोल्ड डे देखने को मिल रहा है। आने वाले पांच दिनों में मैदानी इलाकों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। गंभीर कोल्ड डे, सघन कोहरा, और गंभीर शीत लहर चलेगी। जहां कोहरा नहीं होगा, वहां पाला जमने की गतिविधियां अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी। बर्फीली हवाओं ने परेशानी को और बढ़ा दिया दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें