फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक साल में 174 मामले दर्ज, 224 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

Tue, 02 Jan 2024 09:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पिछले साल झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों ने ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 224 आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को बरामद किया। एक साल में 174 मामले दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत झज्जर पुलिस ने गत वर्ष विशेष मुहिम चलाई। इसके तहत 31 दिसंबर 2023 तक जिला की तीनों सीआईए यूनिट्स, नारकोटिक्स सेल झज्जर के अतिरिक्त सभी थाना एवं चौकों की विभिन्न टीमों द्वारा नशीले पदार्थों के साथ अनेक आरोपियों को काबू किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत जिला के अलग-अलग थानों में 174 मामले दर्ज किए। पुलिस ने विभिन्न थानों में मादक पदार्थों की तस्करी के अवैध धंधे में लिप्त 224 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जनवरी 2023 से चलाए गए अभियान में अफीम, गांजा, चरस, हेरोइन, नशीले इंजेक्शन टैबलेट इत्यादि नशीले पदार्थों की सर्वाधिक मात्रा में बरामदगी की। आरोपियों के कब्जे से 351.881 किलो ग्राम गांजा, 8.745 किलोग्राम अफीम, 24.483 किलो ग्राम चरस, 0.3348 ग्राम हेरोइन, 0.200 ग्राम स्मैक व अलग-अलग तरह की नशीली गोलियां तथा 348 नशीले इंजेक्शनों की बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि पुलिस द्वारा ड्रग तस्करों और नशीले पदार्थों के अवैध धंधे व इसके वितरण नेटवर्क में शामिल लोगों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें